16 मई 2020 - 14:04
ईरान में कोरोना वायरस ख़त्म नहीं हुआ, हालात बेहतर हुए हैं, विश्व क़ुद्स दिवस में तेहरान में निकलेगी कार रैली

राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि ईरान में कोरोना ख़त्म नहीं हुआ है किन्तु ईरान की स्थिति निरंतर बेहतर होती जा रही हैं।

कोरोना निरोधक राष्ट्रीय कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति रूहानी का कहना था कि ईरान, कोरोना के पीक के दौर से बाहर निकल आया है। उन्होंने कहा कि यदि पीक का एक और दौर आया तब भी ईरान की स्थिति पहले दौर के मुक़ाबले में बहुत बेहतर रहेगी।

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि इसका मतलब कदापि नहीं है कि देश में कोरोना ख़त्म हो गया है। डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि वर्तमान स्थिति में करोना प्रोटोकोल पर अमल आवश्यक है और संभव है कि स्मार्ट सोशल डिस्टेंसिंग का क्रम कई महीने तक जारी रहे।

राष्ट्रपति रूहानी ने विश्व क़ुदस दिवस के आयोजन के बारे में कोरोना राष्ट्रीय आपदा कमेटी के फ़ैसले की ओर संकेतक रते हुए कहा कि देश के 218 शहरों में जिन्हें क्लियर क़रार दिया जा चुका है और वहां जुमे की नमाज़ आयोजित हो रही है, मेडिकल प्रोटोकोल का ख़याल रखते हुए विश्व क़ुद्स के कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि तेहरान में विश्व क़ुद्स दिवस के जूलूस कार रैलियों की शक्ल में निकालें जाएंगे। उनका कहना था कि तय पाया है कि तेहरान में विश्व क़ुद्स दिवस का प्रतिकात्मक जूलूस, कार रैली में एक स्थान से शुरु होकर दूसरे स्थान पर समाप्त होगा।

राष्ट्रपति रूहानी ने इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम और हज़रत फ़ातेमा मासूमा सलामुल्लाह अलैहा के रौज़े सहित देशभर के पवित्र स्थलों के खोले जाने के बारे में कहा कि तय पाया है कि पवित्र रमज़ान के बाद, रौज़ों और पवित्र धार्मिक स्थलों के प्रागड़, स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी विशेष प्रोटोकोल के अंतर्गत लोगों के लिए खोल दिए जाएंगे किन्तु भीतरी रास्ते और हॉल बंद रहें।